फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collides with electric pole, youth dies

बिजली के खंभा से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, youth dies
बरनाहल। थाना क्षेत्र में गांव चंद्रपुरा के पास शनिवार की सुबह एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल का रहने वाला 45 वर्षीय ओमकार उर्फ बबलू शनिवार की सुबह गांव चंद्रपुरा से भतीजे पवन कुमार के साथ घर वापस आ रहा था। बाइक जब गांव से कुछ दूरी पर पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में ओमकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया, वहीं घायल को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से घायल को परिजन ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed