फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Accident Two Youngman Died Near Shikohabad

हादसाः तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी, थम गई दो युवकों की जिंदगी

Sat, 30 May 2020 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 May 2020 12:28 AM IST
सार

औरैया से नोएडा जाते समय शिकोहाबाद में नौशहरा के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन
Bike Accident Two Youngman Died Near Shikohabad
राजीव और प्रवीन के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद नगर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे दो पर शुक्रवार दोपहर इटावा की तरफ से तेज गति से आ रही मोटर साइकिल नौशहरा के समीप हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

 
औरैया के गांव हरजू पुरवा निवासी राजीव (27) पुत्र रामसनेही और प्रवीन (28) पुत्र राममहेश अपनी बाइक संख्या यूपी 79 के 5851 से हरजूपुरवा से नोएडा जा रहे थे। नौशहरा के निकट ओवरटेकिंग करते समय आगे हाइवे पर खड़े ट्रक में बाइक घुस गई।
विज्ञापन


दुकान खोलने पर सिपाही ने की अभद्रता, सामान फेंका, दुकानदारों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। घटना पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 

पुलिस के अनुसार युवकों के पास आधार कार्ड मिले, से उनकी पहचान हो सकी। उनके मोबाइल नंबर से फोन किया तो उनके बहनोई मुन्नेश को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही युवकों के परिवार में चीखपुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने थाने में पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

प्रवीन गैस गोदाम में करता था काम
मुन्नेश ने बताया कि प्रवीन नोएडा में किसी गैस गोदाम में काम करता था। लॉकडाउन के कारण प्रवीन अपने घर आ गया था। गोदाम चालू होने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को घर से नोएडा के लिए निकला था।

उसके गांव का राजीव गुड़गांव में एक फैक्टरी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहा था। लेकिन हादसे में दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजीव की एक साल पूर्व शादी हुई थी। घटना के बाद राजीव के परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed