{"_id":"5f5b5348373034006b195aee","slug":"bike-accident-at-firozabad-highway-hardoi-youngman-died-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल
Fri, 11 Sep 2020 04:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 11 Sep 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद सिक्सलेन बाईपास पर बिल्टीगढ़ के समीप शुक्रवार सुबह हादसा घटित हो गया। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। घायल साथी का उपचार चल रहा है। दोनों ग्रेटर नोएडा से हरदोई जा रहे थे। बताते हैं कि दोनों ही पान मसाला कंपनी में काम करते थे।
जिला हरदोई के थाना बेनीगंज के हंस बरौली निवासी आशीष (22) पुत्र शिवकुमार अपने दोस्त आर्पित उर्फ गुड्डू के साथ ग्रेटर नोएडा में स्थित पानमसाला कंपनी में काम करता था। गुरुवार शाम को काम समाप्त करने के बाद दोनों अपाचे बाइक से सवार होकर हरदोई जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही थाना मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ के समीप पहुंचे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाए, डाक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना आशीष के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसके पिता शिवकुमार अन्य परिजनों और रिश्तेदारों के साथ देरशाम जिला अस्पताल पहुंचे।

परिजनों के आने के साथ पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। घायल अर्पित उर्फ गुड्डू का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर विनय कुमार मिश्र ने कहा कि मृतक आशीष के परिजनों को सूचना दे दी थी। सूचना पर परिजन आ गए है। शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।