फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli chori

बिजली चोरी पर 4500 रुपया जुर्माना लगाया गया

Wed, 06 Jan 2021 10:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
bijli chori
मैनपुरी। बिजली बिल बकाया होने पर काटे गए कनेक्शन को जोड़कर बिजली चोरी करने के आरोपी पर स्पेशल जज विद्युत ने 4500 रुपये का जुर्माना लगाया है। रुपये जमा कर देने पर उस रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के नगला कड्डी निवासी राजबहादुर के मकान में बिजली का बकाया बिल 33 हजार 869 रुपये जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया गया था। बिना बिल जमा किए उसने कटे कनेक्शन को जोड़ लिया। अगस्त 2011 में दोबारा चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर जेई सत्यप्रकाश ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

थाना कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद राजबहादुर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मामले की सुनवाई स्पेशल जज विद्युत की कोर्ट में हुई। बिजली विभाग की ओर से वादी, विवेचक सहित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली चोरी के समर्थन में गवाही दी। गवाही के आधार पर स्पेशल जज विद्युत ने राजबहादुर को बिजली चोरी करने का दोषी पाया। स्पेशल जज ने राजबहादुर पर 4500 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा करने के बाद उसको अदालत से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed