फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli check abhiyan

बिजली: महाअभियान में काटे 880 बकाएदारों के कनेक्शन, 52 पर एफआईआर

Wed, 25 Nov 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bijli check abhiyan
मैनपुरी। बिजली विभाग की ओर से बकाया बिल वसूलने और चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को प्रबंध निदेशक डीवीवीएनएल के आदेश पर तीन क्षेत्रों में महाअभियान चलाया गया। जिले भर में 880 बकराएदारों को कनेक्शन काटे गए। 52 लोगों के विरुद्घ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में बेवर, कुरावली और भोगांव में महाअभियान चलाया गया। अन्य क्षेत्रों में भी चेकिंग की। टीम ने मौके से ही कुल 6.08 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया। इसमें भोगांव टाउन में 104 बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही 2.70 लाख का बिल वसूल किया गया। पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन

कुरावली टाउन में 70 बकाएदारों के कनेक्शन काटते हुए 2.78 लाख रुपये का बिल वसूल किया। बेवर टाउन में टीम ने 32 बकाएदारों के कनेक्शन काटकर 60 हजार रुपये का बिल जमा कराया। किशनी, करहल, घिरोर क्षेत्र में भी टीमों ने चेकिंग की। कुल 52 लोगों पर जिले भर में बिजली चोरी करने के लिए एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 उपभोक्ताओं का बढ़ाया लोड
चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम ने स्वीकृत लोड और डिमांड की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पर लोड स्वीकृत से अधिक मिलने पर लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed