फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bihar's woman gave birth to baby girl in moving train

चलती ट्रेन में नूरजहां ने दिया बेटी को जन्म, महिला यात्रियों ने कोच में कराया प्रसव

Sun, 25 Nov 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Sun, 25 Nov 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
bihar's woman gave birth to baby girl in moving train
नूरजहां और उसकी नवजात बेटी - फोटो : अमर उजाला
बिहार की रहने वाली एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया है। महिला रेलयात्रियों ने चादरों के पर्दे बनाकर कोच में ही उसका प्रसव कराया। टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी। यहां से जच्चा-बच्चा को सीएचसी ले जाया गया। दोनों स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन


बिहार के जिला अररिया अंतर्गत गांव बनमक्खी निवासी मोहम्मद समशेर दिल्ली में सिलाई का काम करता है। वो पत्नी नूरजहां (30) का प्रसव कराने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस से बिहार जा रहा था। ट्रेन के कोच संख्या एस-9 में दंपती यात्रा कर रहे थे। 
विज्ञापन


ट्रेन के दोपहर 10 बजे करीब अलीगढ़ स्टेशन से निकली तभी नूरजहां को प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गई। पति ने ट्रेन में चल रहे टीटीई से उपचार की मांग की। टीटीई ने तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देकर टूंडला पर चिकित्सक की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने से पहले ही नूरजहां की हालत बिगड़ने लगी। इस पर कोच में यात्रा कर रही महिला यात्रियों ने कोच में ही चादरों के पर्दे बनाए और उसका प्रसव कराया। चलती ट्रेन में नूरजहां ने एक बच्ची को जन्म दिया। 


सुबह 11 बजे करीब ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंचने पर प्रसूता व उसके बच्चे को उतारा गया। उन्हें सीएचसी भेज दिया गया। डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है। इसके बाद पति-पत्नी अपनी नवजात बेटी को लेकर घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed