फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big road accident on Agra Aligarh road

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत, गर्भवती घायल

Sat, 19 Oct 2019 01:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Oct 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Big road accident on Agra Aligarh road
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार तड़के भीषण हादसा हो गया। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार एक मारुति कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो महिलाओं सहित चार की मौत हो गई है, जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


कार सवार लोग तड़के करीब साढ़े तीन बजे गर्भवती महिला को आगरा लेकर आ रहे थे। खंदौली क्षेत्र के ग्राम पिलीपोखर के समीप उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में रूपेश, अमित, विधावती और मीरा है। गर्भवती नीरा पत्नी रूपेश गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी लोग एक ही परिवार बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रूपेश की पत्नी नीरा को रात में प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिवार के दो महिलाएं व अन्य लोग मारूति 800 कार से नीरा को लेकर आगरा आ रहे थे। सभी लोग हाथरस जनपद के सादाबाद थाना के विशाबर गांव के रहने वाले हैं।  

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन आगरा पहुंच गए हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed