{"_id":"58bb1a814f1c1b2e4d831336","slug":"bhomi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भूमि फुटवियर’ के जरिए सिनेमा में दिखेगा आगरा का जूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भूमि फुटवियर’ के जरिए सिनेमा में दिखेगा आगरा का जूता

Updated Sun, 05 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
‘भूमि फुटवियर’ के जरिए सिनेमा में दिखेगा आगरा का जूता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी की तीनों प्रसिद्ध चीजें ताजमहल, जूता और पेठा आगामी हिंदी फिल्म भूमि में नजर आएंगी। शनिवार को ताजगंज दक्षिणी गेट पर भूमि फुटवियर नाम की दुकान का सेट लगाकर शूटिंग की गई, जिसमें अभिनेता संजय दत्त पर कई शॉट फिल्माए गए। फिल्म भूमि में संजय दत्त आगरा के जूता कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं और उनकी जूतों की दुकान उनकी बेटी भूमि के नाम पर दिखाई गई है। सुबह से चली शूटिंग को देखने के लिए ताजमहल आए सैलानी भी पहुंचे।
शनिवार को सुबह ताजगंज दक्षिणी गेट पर कटरा उमर और थाना ताजगंज के पास फिल्म के कुछ दृश्य शूट किए गए। यहां भूमि फुटवियर का सेट तैयार किया गया। अभिनेता संजय दत्त के कुछ शॉट दुकान पर तो कुछ जूते के गोदाम पर भी फिल्माए गए। पूरे दिन ताजगंज में शूटिंग के कारण जाम लगा रहा। ताजमहल देखने आए सैलानियों ने भी शूटिंग स्थल पहुंचकर अभिनेता संजय दत्त और शेखर सुमन के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश की, हालांकि नम्रता के साथ संजय दत्त ने सभी को मना कर दिया।
अदिति राव हैदरी ने की टुकटुक की सैर
फिल्म भूमि में भूमि का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। उन्होंने पार्किंग से लेकर बुलंद दरवाजा तक बैटरी ऑटो रिक्शा टुकटुक की सवारी की। हैदरी ने टुकटुक की सवारी के रोमांच को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी मस्ती भरी फोटो शेयर की है, वहीं अभिनेता संजय दत्त लगभग हर शाम होटल कोर्टयार्ड मेरिएट के पास बाइक या स्कूटर से सैर के लिए निकल रहे हैं। उन्होंने भी स्कूटर चलाते हुए अपने कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।