फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bholenath's procession came out with pomp in the city

शहर में धूमधाम के साथ निकली भोलेनाथ की बारात

Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bholenath's procession came out with pomp in the city
मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार की शाम किला बजरिया स्थिति रानी साहिबा के मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। पं. शील नामाचार्य ने भगवान गणेश और शंकर भगवान का विधि विधान से पूजन कराया। शंकर जी की बारात में लगभग एक दर्जन झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन

भगवान शंकर की बारात किला बजरिया से शुरू होकर बिहारी जी मंदिर, लाल मठिया, कटरा, देवी रोड, तहसील रोड, सराफा बाजार, करहल रोड, भीमसेन मंदिर होती हुई देर रात्रि रामलीला मैदान पहुंची। शिव बारात में काली का अखाड़ा, राधा कृष्ण का नृत्य और भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र थीं। नगर में अनेक जगहों पर नगरवासियों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शिव बारात के शुभारंभ पर मंदिर में पूजन के दौरान उमेश चंद्र दुबे (पुजारी रानी मंदिर) कमेटी के उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, कोषाध्यक्ष बीनू बंसल, राजू ढकरई, मंत्री रमेश चंद्र सराफ, नरेंद्र राठौर, प्रशांत मिश्रा, शरद गुप्ता, नवीन सराफ, राजेंद्र राठौर, सुरेंद्र सिंह चक्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बारात देखने के लिए उमड़ी भीड़
बीते वर्ष कोरोना काल में रामलीला महोत्सव की सिर्फ रस्म अदायगी भर हुई थी। इस वर्ष आयोजन धूमधाम से हो रहा है। बड़े, बुजुर्ग और बच्चों में रामलीला देखने के लिए उत्साह है। सोमवार शाम को शहर में निकली शंकर जी की बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों के दोनों ओर उमड़ पड़ी। बच्चों को उत्साह अधिक नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed