फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhole Baba's Ashram was not bright, less followers arrived

Agra News: भोले बाबा के आश्रम पर नहीं दिखी रौनक, कम पहुंचे अनुयायी

Wed, 10 Jul 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bhole Baba's Ashram was not bright, less followers arrived
पटियाली। हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ की घटना के बाद मंगलवार को भोले बाबा के आश्रम में पूर्व की तरह रौनक नहीं दिखाई दी। जहां पहले हर मंगलवार को हजारों अनुयायी यहां माथा टेकने आते थे। वहीं हादसे के बाद यह संख्या घट कर महज कुछ सौ तक आ गई। बता दें कि हाथरस में जिस भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। उन भोले बाबा उर्फ सूरजपाल का पैतृक गांव तहसील पटियाली का गांव बहादुर नगर है। यहां भोले बाबा का मुख्य आश्रम भी स्थापित है। यहां प्रत्येक मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों अनुयायियों का तांता लगा रहता था। अनुयायी यहां आकर भोले बाबा की जय जयकार करते हुए आश्रम में मत्था टेकने के बाद नल का पानी लेकर चले जाते थे लेकिन हाथरस हादसे के बाद पहले मंगलवार को यहां पूर्व की तरह रौनक नहीं दिखाई दी। मंगलवार को गिने-चुने अनुयायी ही यहां पहुंचे। उन्हें भी सेवादारों ने अधिक समय तक नहीं रुकने दिया। हालांकि इस दौरान आश्रम पर पहुंचे अनुयायी साकार विश्व हरि की जय-जयकार करते दिखे लेकिन अधिक देर तक आश्रम पर नहीं रुकने देने के कारण उनके चेहरे पर मायूसी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed