फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhole Baba, who came to the ashram after 12 years, did not meet the devotees.

Agra News: 12 वर्षों के बाद आश्रम आए भोले बाबा भक्तों से नहीं मिले

Thu, 18 Jul 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Jul 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bhole Baba, who came to the ashram after 12 years, did not meet the devotees.
कासगंज। साकार हरि विश्व उर्फ भोले बाबा ने अपना पहला आश्रम अपने पैतृक गांव बहादुर नगर में वर्ष 1999 में स्थापित किया था। इसके बाद अन्य आश्रम बनाने का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन अपने पैतृक गांव के आश्रम में बाबा पिछले करीब 12 वर्षों से नहीं पहुंचे थे। बुधवार को वह अचानक अपने पैतृक गांव स्थित आश्रम में अपने अधिवक्ता के साथ पहुंचे और सीधे अंदर चले गए। उन्होंने मीडिया से भी बात नहीं की और भक्तों से उनकी मुलाकात भी नहीं हो सकी। इससे उनके अनुयायियों को मायूसी हुई। वहीं उनके अधिवक्ता ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनके दर्शनों के लिए काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे। हाथरस स्थित सिकंदराराऊ हादसे के बाद भोले बाबा बुधवार को पहली बार इस आश्रम में पहुंचे, लेकिन भक्तों से नहीं मिले। बाबा के आश्रम पर आने की जानकारी मिलते ही भक्तों का तांता आश्रम पर लग गया। उन्होंने काफी देर तक बाबा से मुलाकात का इंतजार किया लेकिन उन्हें बाबा के दर्शन नहीं हो सके। इससे मायूस होकर भक्त वापस लौट गए। बता दें कि सिकंदराराऊ हादसे के बाद बाबा देशभर की सुर्खियों में आ गए। बाबा पर तमाम आरोप लगे। बुधवार को आश्रम पहुंचे भोले बाबा के साथ उनके अधिवक्ता एपी सिंह भी थे। अधिवक्ता एपी सिंह ने यहां भक्तों से यह अपील की कि वे अपने घर जाएं। कानून का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। इसके बाद भी पूरे दिन भक्त आश्रम पर डटे रहे। महिला भक्त भी बड़ी संख्या में पहुंची थीं। जो एक स्थान पर बैठकर भजन कीर्तन करती नजर आईं। बाबा के आश्रम पर काफी सख्ती का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed