फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bheemnagari will organised in Agra from 15 to 17 April

Agra: दीक्षाभूमि के स्वरूप में नजर आएगा भीमनगरी का मंच...कोलकाता के 80 से अधिक कारीगर कर रहे निर्माण

Sun, 30 Mar 2025 11:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

आगरा में भीमनगरी आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। कोलकाता के 80 से अधिक कारीगर भीमनगरी के लिए मंच तैयार करने में जुटे हैं। इसके साथ ही भीमनगरी का मुख्य  द्वार भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। 

विज्ञापन
Bheemnagari will organised in Agra from 15 to 17 April
भीमनगरी का तैयार हो रहा मंच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की जयंती पर आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 के मैदान पर भीमनगरी का मंच बनाने का काम जारी है। यह नागपुर के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल दीक्षा भूमि के स्वरूप में बनाया जा रहा है। कोलकाता से आए कारीगर मंच के साथ सांची के स्तूप की तरह भीमनगरी का मुख्य प्रवेश द्वार भी बना रहे हैं।
विज्ञापन


15 से 17 अप्रैल तक सेक्टर 11 में सजाई जा रही भीमनगरी में मंच बनाने का काम जारी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम ने बताया कि कोलकाता से 80 से अधिक कारीगर मंच के काम में जुटे हैं। मंच 60 फीट ऊंचा और 120 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। इसके आगे जमीन से छह फीट ऊंचा, 100 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा स्टेज बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


दीक्षा भूमि वह जगह है, जहां बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा लाखों अनुयायियों के साथ ली थी। महासचिव महेश चंद्र ने बताया कि 15 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीमनगरी का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अप्रैल को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में बौद्ध रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह होंगे। 17 अप्रैल को मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज के प्रबुद्धवर्ग का सम्मान समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed