फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhante was taken hostage supporters along with the police freed him Know the whole matter

Agra: भंते को बनाया बंधक, पुलिस के साथ समर्थकों ने कराया मुक्त; जानें पूरा मामला

Tue, 11 Jun 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 09:16 AM IST
सार

आगरा के छीपीटोला, औलिया रोड स्थित बुद्ध विहार में उस समय हंगामा मच गया, जब भंते को बंधक बनाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और समर्थकों ने भंते को मुक्त कराया। 
 

विज्ञापन
Bhante was taken hostage supporters along with the police freed him Know the whole matter
भंते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाजपा के पूर्व पार्षद सहित 10-12 लोगों पर भंते सिद्धार्थ बोधि ने छीपीटोला बुद्ध विहार में बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं। समर्थकों ने पुलिस के सहयोग से भंते को मुक्त कराया। रकाबगंज थाने ले जाया गया। जहां भंते ने पुलिस पर लीपापोती करते हुए कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा पर 23 मई को झांकी निकाली गई थी। झांकी के दौरान स्टेज पर प्रदीप नामक व्यक्ति पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए भंते ने थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रदीप की तहरीर पर रकाबगंज पुलिस ने केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद भंते ने भाजपा नेता व पूर्व पार्षद दिनेश भारत, धीरेंद्र, बिल्लू, प्रदीप आदि पर बुद्ध विहार में शराब पीकर मारपीट करने, धमकाने व अश्लील वीडियो देखने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व पार्षद ने साथियों के साथ बुद्ध विहार में भंते को बंधक बना लिया। भंते का आरोप है कि उसकी पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। समर्थकों ने पुलिस के सहयोग से मुक्त कराया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस पर समझौता कराने के आरोप भंते ने लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक रकाबगंज ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से पूर्व में केस दर्ज हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed