Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhandai-Kitham Third Railway Line to Reduce Train Delays

आगरा में रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट: 75 पुल और नया क्रॉसिंग स्टेशन, तीसरी लाइन का काम हुआ तेज

Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
सार

भांडई से कीठम के बीच 26.5 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का 82 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और यात्रियों को आउटर पर लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Bhandai-Kitham Third Railway Line to Reduce Train Delays
रेल लाइन

विस्तार

ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचने के बाद भी यात्रियों को कई बार आउटर पर ट्रेन खड़ी होने के कारण इंतजार करना पड़ता है। दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों का दबाव भी इसकी बड़ी वजह है। भांडई-कीठम के बीच बन रही 26.5 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन इस परेशानी को कम करने में मदद करेगी। इसके तैयार होने पर ट्रेनों को आवाजाही के लिए अतिरिक्त ट्रैक मिलेगा। मालगाड़ियों के संचालन के लिए भी अतिरिक्त रास्ता उपलब्ध होगा। इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग में सहूलियत मिलेगी और यात्रियों को अनावश्यक इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में मथुरा-झांसी तृतीय रेल लाइन परियोजना के तहत निर्माण चल रहा है। 5,960.76 करोड़ रुपये की इस परियोजना का 82 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है। अब तक 38.65 लाख घन मीटर मिट्टी का कार्य किया गया है। इस लाइन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुल 57 छोटे पुलों में से 53 बन चुके हैं। 18 बड़े पुलों के निचले ढांचे तैयार हैं, जबकि 13 के ऊपरी ढांचे का काम पूरा हो चुका है। पांच ओडब्ल्यूजी गर्डर की निर्माण प्रक्रिया भी पूरी है। स्थानीय जरूरतों और ग्रामीणों की मांग पर पुलों की संख्या 37 से बढ़ाकर 75 की गई है। नानपुर में नया क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। अन्य स्टेशन भी बन रहे हैं। इनके तैयार होने पर मंडल में 101 रेलवे स्टेशन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के लिए 161 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित कर 540.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। प्रभावित 5,094 पेड़ों के बदले 50,940 पौधे लगाए गए हैं। परियोजना 31 दिसंबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed