फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhamashah became a donor by helping Maharana Pratap.

Agra News: महाराणा प्रताप की मदद कर भामाशाह बने दानवीर

Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bhamashah became a donor by helping Maharana Pratap.
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से दानवीर भामाशाह की जयंती पर शहर के लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में राष्ट्रीय एकता परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप की रक्षा कर अपनी दानशीलता का परिचय दिया था।
विज्ञापन

भामाशाह की जयंती पर सबसे पहले वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियां ने ज्योंति तिराहा पहुंचकर भामाशाह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में गोष्ठी में भाग लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि भामाशाह ने जिस दानशीलता का परिचय दिया था हमारे समाज को उस दानशीलता के लिए आज भी जाना जाता है। भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि भामाशाह को महाराणा प्रताप के साथ सच्ची मित्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर के वैश्य समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, अशोक चौहान, केके गुप्ता, आराधना गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed