फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakiyu raised the demand that the losses of the farmers should be compensated

Agra News: भाकियू ने उठाई मांग, किसानों के नुकसान की हो भरपाई

Mon, 23 Mar 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu raised the demand that the losses of the farmers should be compensated
भाकियू ने संगठन का विस्तार किया, किसानों की समस्याएं उठाई
बाह। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया, तहसील अध्यक्ष अनुज भदौरिया ने संगठन के विस्तार के साथ बारिश से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि आलू, गेहूं, सरसों की फसल भीगने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलवाए। आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित करे, जिससे किसान मंदी की मार से बच सके, फसल का उचित दाम मिल सके। किसानों की समस्याओं पर आंदोलनात्मक रणनीति बनाने के बाद संगठन के विस्तार पर मंथन हुआ। संगठन में ओमकार शर्मा को तहसील संरक्षक, अजीत भदौरिया को तहसील प्रभारी, दिनेश परिहार को कोषाध्यक्ष, विपिन दिवाकर, रामलखन वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, सप्तान वर्मा, हर्षल, सतेंद्र सिंह को तहसील सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जितेन्द्र यादव, चरन सिंह, किशनपाल भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed