फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhagwatacharya beating his wife and drinking alcohol video goes viral in Mathura

मथुरा: अपहरण का मुकदमा लिखाने वाले भागवताचार्य का दूसरा रूप, महिला को पीटते और शराब पीते वीडियो वायरल

Mon, 27 Sep 2021 08:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 08:52 AM IST
सार

वृंदावन में जिस भागवताचार्य ने कुछ दिन पहले अपने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है, उसका दूसरा रूप सामने आया है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। भागवताचार्य के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वह शराब-सिगरेट पीते और एक महिला को पीटते दिख रहा है। 

विज्ञापन
Bhagwatacharya beating his wife and drinking alcohol video goes viral in Mathura
भागवताचार्य राजराजेश्वर गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में रह रहे बलदेव निवासी भागवत प्रवक्ता द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने के बाद रविवार को उसका दूसरा रूप सामने आया है। भागवत प्रवक्ता के कई वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें वह एक महिला को पीटने के साथ ही शराब और सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे वीडियोज को भागवत प्रवक्ता ने पांच वर्ष पुराना बताया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद भागवत प्रवक्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से बलदेव निवासी राजराजेश्वर गोस्वामी पिछले 5 साल से शहर की पॉश कॉलोनी ओमैक्स सिटी में रह रहा है। रविवार को राजराजेश्वर गोस्वामी के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियोज में राजराजेश्वर अपने दोस्तों के साथ शराब परोसते और पीते दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में सिगरेट पीते भी दिख रहा है। एक अन्य वायरल वीडियो में वह एक महिला को थप्पड़ मारते हुए तो नशे की हालात में नाचते और झूमते दिख रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: ऑनलाइन आरटीओ टैक्स गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की कर चुके हैं ठगी

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर राजराजेश्वर ने बताया कि ये वीडियो पांच वर्ष पुराने हैं। वह मेरा अतीत है, अब मैं सब छोड़ चुका हूं। जिस महिला को वह थप्पड़ मारते दिखे हैं वह उसकी पत्नी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन मेरे अपहरण का प्रयास किया गया था उस दिन मेरा मोबाइल भी चोरी हुआ, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा चुका हूं। बता दें कि पिछले दिनों राजराजेश्वर ने नागेश, अमित तिवारी, राज मलिक और श्याम अन्य पर दिनदहाड़े गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed