प्रेमी के इरादे न समझ सकी: जिसकी खातिर घर वालों को दिया धोखा, उसने ही किया घिनौना काम; बर्बाद की जिंदगी
प्यार में अंधी हुई युवती ने घरवालों को धोखा दिया। घर से जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग चली गई। इसके बाद जो हुआ उसे यकीन नहीं हो रहा है। प्रेमी ने अपनी मौसी के घर ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने युवती को बहलाकर उसके घर से गहने और नकदी चोरी करवाई। बाद में मौसी के घर गाजियाबाद ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी पर मां ने बेटी को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल ने उनकी 21 वर्षीय बेटी को अपने जाल में फंसा लिया। झांसा देकर घर से नकदी और गहने चोरी करा लिए। 20 नवंबर को पुत्री को आरोपी अपनी मौसी के घर गाजियाबाद ले गया। वहां दुष्कर्म किया। आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उन्होंने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत और बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखने उमड़ा पूरा गांव...हो रही तारीफ