फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   behaved indecently with the chief treasurer case was filed against the UTA president

UP: मुख्य कोषाधिकारी से कर डाली अभद्रता, यूटा अध्यक्ष पर दर्ज हुआ केस

Sat, 05 Jul 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 09:54 AM IST
सार

मुख्य कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी से अभद्रता करने के मामले में यूटा अध्यक्ष फंस गए हैं। उनके खिलाफ थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
behaved indecently with the chief treasurer case was filed against the UTA president
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान से अभद्रता की गई। इस मामले में थाना नाई की मंडी में केस दर्ज कराया गया है। इसमें यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शर्मा सहित 6-7 अज्ञात आरोपी हैं।
विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी ने केस दर्ज कराया। तहरीर में लिखा है कि 24 जून की दोपहर उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि बेसिक शिक्षा पेंशन अनुभाग में कई लोग मौजूद हैं। मेज पर चढ़े हैं। पेंशन प्रभारी ने बताया कि एक पेंशनर के कार्य के दाैरान अन्य लोग आकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कुछ देर बाद सभी गार्ड को धक्का देते हुए यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शर्मा भी आ गए। उनके साथ अन्य लोग भी थे। प्रवेश से पहले रजिस्टर में एंट्री नहीं की। गार्ड को धक्का दिया। शासकीय कार्य में बाधा डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


केके शर्मा वर्तमान में बरौली अहीर गंगरौआ कंपोजिट विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर तैनात हैं। उनका पेंशनर से कोई लेना-देना नहीं था। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस लिखा गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed