{"_id":"66abafa1742ae79f00050863","slug":"befriended-by-hiding-identity-then-formed-a-relationship-one-mistake-ruined-the-girl-s-life-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पहचान छिपाकर दोस्ती की...फिर बनाए संबंध, एक गलती ने तबाह कर दिया युवती का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पहचान छिपाकर दोस्ती की...फिर बनाए संबंध, एक गलती ने तबाह कर दिया युवती का जीवन
Fri, 02 Aug 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:02 AM IST
सार
मथुरा में सोशल मीडिया पर नाम बदलकर आरोपी ने युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ संबंध भी बनाए। जब बात शादी की आई तो राज खुल गया। आरोपी धर्मांतरण कर शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसके फोटो वायरल कर दिए।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के गोविंद नगर इलाके की एक युवती से नाम बदलकर दोस्ती करने व संबंध बनाने का आरोप गैर समुदाय के युवक पर लगाया है। आरोप है कि युवक उसे धर्मांतरण कर शादी के लिए दबाव बना रहा है। उसकी बात न मानने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देता है। सोशल मीडिया पर उसके फोटो-वीडियो भी वायरल कर दिए हैं।
वाकया बुधवार रात का है। गोविंद नगर इलाके की एक युवती परिजनों के साथ थाने पर पहुंची। बताया कि कोसीकलां मोहल्ला नाटू नगर का आसिफ उससे एक साल पहले पिता की दुकान पर मिला था। उसने अपना नाम राहुल बताया था। काम के बहाने से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद फोन पर बात करने की जबरदस्ती करने लगा। बात न करने पर परिजनों को मारने की धमकी देने लगा।
कुछ समय बाद उसने शारीरिक संबंध बनाए। उस दौरान फोटो-वीडियो भी ले लिए। इसके बाद बताया कि उसका असली नाम आसिफ है। इसकी जानकारी परिवार वालों को दी गई। इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंढीर ने बताया कि तहरीर आधार पर आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे मसानी लिंक रोड के पास से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।