फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before Muder Woman Said To Father Mainpuri Crime News

परिजनों का आरोपः फोन कर दी थी जानकारी, पापा हत्या की साजिश रहे हैं ससुराल वाले...

Mon, 11 Nov 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Before Muder Woman Said To Father Mainpuri Crime News
संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति सिकंदर द्वारा गुजारिश करने पर संगीता ससुराल आई थी लेकिन उसे पति व ससुराल वालों की नीयत साफ नहीं लग रही थी। संगीता के पिता ने बताया कि एक दिन जब ससुराल वाले आपस में बात कर रहे थे तो संगीता ने उनकी बातों को सुना।
विज्ञापन


पति पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को जलाने की बात कह रहा था। इसमें सभी ससुरालीजन अपनी सहमति भी दे रहे थे। पिता के अनुसार यह सारी बाते संगीता ने तुरंत ही उन्हें फोन पर बताईं। 
विज्ञापन


बेटी की मौत के बाद उसकी बताई बातों को याद करते ही पिता फफक-फफक कर रो पड़ा। उसका कहना था कि बेटी की बात को गंभीरता से नहीं लिया, वह अगर बेटी की इस शिकायत पर एक बार ससुराल जाकर जानकारी करता तो शायद संगीता की जान बच भी सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उनकी ये लापरवाही संगीता की दुश्मन बन गई। पुलिस को शव के पास से एक दुपट्टा भी मिला है। संभावना जताई जा रही है कि संभवत: इसी से उसका गला घोंटा गया होगा। दुपट्टा मिलना हत्या किए जाने की बात और भी पुष्टि करता है। क्योंकि मृतका साड़ी पहने हुए थे, ऐसे में दुपट्टा का वहां मौजूद होना भी हत्या का शक यकीन में बदलता है।

वारदात को लेकर उठ रहे कई सवाल
संगीता का शव घर से कुछ दूरी पर आलू के खेत में मिला। शव के पास से मिट्टी का तेल और लकड़ी भी बरामद हुई हैं। बड़ा सवाल है कि हत्या से लेकर शव को खेत तक ले जाने के दौरान किसी को ससुराल वालों को शक क्यों नहीं हुआ।

हत्या घर में की गई या घटनास्थल कोई और है, महिला के गायब होने या हत्या की सूचना मायके वालों तक किसने पहुंचाई। पुलिस के अनुसार शाम आठ बजे उन्हें सूचना मिल चुकी थी, तभी से वह महिला व ससुराल वालों की तलाश कर रहे थे। रात भर किसी को कुछ नहीं मिला। रातभर ससुरालीजन शव को लेकर आखिर कहां छिपे रहे। ऐसे ही कई सवाल हैं जो कि आरोपियों के पकड़ने के बाद ही सुलझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed