फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bed Exam 2022 Fee not deposited 15985 students did not participate in examination

Bed Exam 2022: जमा नहीं हुआ शुल्क, 15985 छात्रों की परीक्षा पर संकट

Sun, 18 Sep 2022 07:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 07:40 PM IST
सार

बीएड की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसमें 431 कॉलेजों के 48 हजार छात्र शामिल होंगे। जिन छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ है, उनके प्रवेश पत्र भी तैयार नहीं किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Bed Exam 2022 Fee not deposited 15985 students did not participate in examination
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड के 15985 छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ है। इससे इनकी परीक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। इनकी परीक्षा 23 सितंबर से होनी है। परीक्षा नियंत्रक ने इसकी रिपोर्ट कुलपति को भेजी है। 

विज्ञापन

18 सितंबर थी अंतिम तिथि 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड सत्र 2021-23 प्रथम वर्ष और 2020-22 सत्र द्वितीय वर्ष में 431 कॉलेजों के 50894 छात्र हैं। इनमें से 48336 ने पंजीकरण कराया और 32351 छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा हो गया है। कॉलेज संचालकों को नोटिस देकर 18 सितंबर तक बकाया छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए तिथि दी थी। रविवार को एक दिन में 1362 छात्रों का ही परीक्षा शुल्क जमा हुआ है। ऐसे में अभी 15985 छात्रों का शुल्क अभी भी बकाया है। ऐसे में इनकी सूची तैयार कर ली है। ये रिपोर्ट कुलपति को भेज रहे हैं। इनकी परीक्षा कराने, न कराने या फिर परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने पर निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन

नहीं बने प्रवेशपत्र

विश्वविद्यालय ने जिन छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा हो गया है, उनके प्रवेशपत्र भी तैयार नहीं किए हैं। परीक्षा में अब चार दिन ही बचे हैं। इससे परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका अधिक है। प्रवेशपत्र तैयार न हो पाने के कारण ही बीएड की तिथि दो बार स्थगित भी हो चुकी है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि प्रवेशपत्र बनाने की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed