{"_id":"68b88251ff75f086ee06e875","slug":"beaver-depot-will-operate-special-buses-for-pet-exam-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-144439-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीईटी परीक्षा के लिए स्पेशल बसों का संचालन करेगा बेवर डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीईटी परीक्षा के लिए स्पेशल बसों का संचालन करेगा बेवर डिपो
Wed, 03 Sep 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पीईटी परीक्षा के लिए बेवर डिपो की ओर से स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। 6 और 7 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए डिपो ने पहले से ही पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। जिले के अभ्यार्थियों के परीक्षा केंद्र गौतमबुद्ध नगर और आगरा में बनाए गए हैं।
प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) परीक्षा 6 और 7 सितंबर को होनी है। जनपद से बड़ी संख्या में अभ्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जिले के महिला अभ्यार्थियों के लिए जनपद आगरा और पुरुषों के लिए गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए बेवर डिपो की ओर से स्पेशल बस संचालन का निर्णय लिया गया है।
डिपो की स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि डिपो के बेड़े में कुल 61 बसें है, जिनमें से 26 बसों का संचालन दिल्ली के लिए और 23 बसों का संचालन आगरा के लिए नियमित रुप से किया जा रहा है। परीक्षा के लिए दिल्ली मार्ग पर 7 और आगरा मार्ग पर 4 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा अधिक सवारी वाले मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।