फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beautification works will be done in Agra to welcome the delegation of G20 countries

G20 Summit: जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के लिए बदलेगी ताजनगरी की सूरत, सजेंगी सड़कें, संवरेंगे चौराहे

Tue, 27 Dec 2022 08:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 08:28 PM IST
सार

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कैंप कार्यालय पर जी-20 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल 9 व 10 फरवरी को आगरा आएगा। 

विज्ञापन
Beautification works will be done in Agra to welcome the delegation of G20 countries
तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका, चीन, रूस और भारत सहित दुनियाभर के 20 देशों से आने वाले मेहमानों के लिए ताजनगरी की सूरत बदलेगी। सड़कों से लेकर रेलिंग, फुटपाथ मरम्मत होगी। चौराहों से लेकर फ्लाइओवर तक नए रंग-रूप में नजर आएंगे। ये काम 26 जनवरी तक पूर्ण होना है। इसके लिए मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने 10 से अधिक विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कैंप कार्यालय पर जी-20 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल 9 व 10 फरवरी को आगरा आएगा। जिसमें 200 से अधिक सदस्य होंगे। उनके आगमन से पहले शहर के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एडीए, पर्यटन व अन्य संबंधित विभागों के कार्य तय किए हैं। 
विज्ञापन


मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था, स्मारकों का भ्रमण व अन्य सुविधाओं को लेकर विभागों ने प्रोजेक्टर पर प्रस्तुतिकरण किया। डीएम ने सभी विभागों को टेंडर प्रक्रिया व तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। सड़कों से अतिक्रमण हटाने, संकेतक लगाने, मार्गों के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के पिलर पर होगी पेंटिंग

फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का रंग-रूप भी बदलेगा। पिलर पर रंगाई-पुताई और पेंटिंग होगी। जी-20 सम्मेलन का प्रचार-प्रसार भी नगर निगम करेगा। प्रोटोकॉल की व्यवस्था प्रशासन संभालेगा। वहीं, फतेहाबाद रोड की मरम्मत के लिए मेट्रो और पीडब्ल्यूडी समन्वय से काम करेंगे। स्मारकों की व्यवस्थाएं पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग करेगा। डीएम ने सभी विभागों से लिखित में कार्य पूर्ण करने की समय सीमा मांगी है। 

उन्होंने कहा सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से दुनियाभर में अच्छा संदेश जाए। आगरा की छवि बेहतर हो। बैठक में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, नगरायुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed