फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beautification of Tundla VIP Road, paid for by politics

राजनीति की भेंट चढ़ा टूंडला वीआईपी रोड का सौंदर्यीकरण

Mon, 21 Jun 2021 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Tundla VIP Road, paid for by politics
टूंडला में अतिक्रमण अभियान के दौरान विधायक प्रेमपाल धनगर व एसडीएम डा बुसरा बानो में होती बहस (फाइ - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के वीआईपी रोड के सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट बनाए जाने की योजना राजनीति की भेंट चढ़ गई। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगा दी गई है जबकि सोमवार से इस अभियान को गति दी जानी थी।
विज्ञापन

जनता की काफी समय से मांग थी कि नगर के वीआईपी रोड को अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसे हराभरा कर इसका सौंदर्यीकरण हो सके। इस पर एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को गति दी गई लेकिन क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर द्वारा कुछ अतिक्रमणकारियों की शिकायत पर अभियान पर रोक लगवा दी गई थी। इसके बाद तहसील में आयोजित सार्वजनिक बैठक में विधायक प्रेमपाल धनगर की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान पुन: चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत सोमवार से अतिक्रमण को चिह्नित करके अभियान शुरू होना था लेकिन रविवार को फिरोजाबाद आए प्रभारी मंत्री मोती सिंह के सामने विधायक धनगर ने व्यापारियों की समस्या को उठाया कि लॉकडाउन के कारण व्यापारी पहले से अधिक परेशान हैं, ऐसे में अतिक्रमण हटाओ अभियान को अभी न चलाया जाए। इस पर प्रभारी मंत्री द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन से परेशान व्यापारियों ने अतिक्रमण न हटवाने की समस्या रखी थी, जिसे प्रभारी मंत्री के सामने रखा गया। उन्होंने व्यापारियों की समस्या को समझते हुए अतिक्रमण हटवाए जाने पर रोक लगाने की बात कही है।
प्रेमपाल धनगर, विधायक टूंडला
अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया है। आगे जो भी अभियान चलेगा वह विधायक के दिशा-निर्देश में चलेगा। जैसा वह उचित समझेंगे वैसा किया जाएगा।
डॉ. बुशरा बानो, एसडीएम, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed