फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beating injured villager died during treatment

Agra News: पिटाई से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Beating injured villager died during treatment
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गुलाबी नगला गांव में बीते मंगलवार की सुबह घर के सामने सफाई करने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। इस दौरान पिटाई से घायल हुए ग्रामीण की की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुलाबी नगला निवासी आशाराम (45) अपने घर के बाहर सफाई कर रहा था। तभी गांव के ही रामानंद, प्रेम सिंह, सुखवीर, अगनपाल, मनवीर आदि पहुंच सफाई करने का विरोध करने लगे। मामले में कहासुनी हुई और दोनों पक्षों से लाठी डंडे चले। जिसमें आशाराम गंभीर घायल हो गए। जबकि अन्य लोग भी चोटिल हो गए। आशाराम के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें गंभीर स्थिति में उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान आशाराम की मौत हो गई। मृतक आशाराम के भाई बालिस्टर ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतक के भाई बालिस्टर की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed