फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be careful not to spoil your health by drinking milk

सावधान! दूध पीकर न बिगड़ जाए आपकी सेहत

Tue, 06 Sep 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Be careful not to spoil your health by drinking milk
कासगंज। सावधान! सेहत बनाने के लिए जो दूध पी रहे हैं कहीं वह आपकी सेहत ही न बिगाड़ दें। जिले में अधोमानक के साथ ही असुरिक्षत श्रेणी का दूध बिक रहा है। वहीं कोल्ड ड्रिंक्स में भी मानकों से खिलवाड़ हो रहा है। सैंपल की प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 25 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

विभाग के द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाकर सैंपल प्रयोगशाला को भेजे उनकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एटा रोड सिढ़पुरा के जितेंद्र व अमांपुर रोड कासगंज के धीरेंद्र सिंह का दूध अधोमानक होने के साथ ही असुरक्षित श्रेणी का पाया गया है। सहावर के बड़ा गांव के सुशील कुमार, याकूत गंज के रिंकू, मीरापुर के रजनीश, अमांपुर के डोर्रा के अरसद, अमांपुर रोड के नेम सिंह, ऋषिपाल सिंह, मामों के शर्मा इंटर प्राइजेज मेग सिंह का दूध अधोमानक पाया गया। मेन मार्केट बिलराम के गौरव, सोरों मोहल्ला कटरा के जयकिशन , जयप्रकाश, गंजडुंडवारा के ग्राम चौड़ियाई के विपिन कुमार, कादरगंज गंज रोड के विपिन यादव का बेसन, दरियावगंज मझोला गेट के राजीव यादव का मैंगो ड्रिंक, सनौडी के रितिक कुमार गुप्ता का खोया, अधोमानक निकला। करसाना के खुशीराम बर्फी, गंजडुंडवारा सहावर अडडा के श्याम सुंदर का रसगुल्ला, महदवा के हेमराज का पेड़ा बाहय खाद्य पदार्थ युक्त पाया गया। सहावर डांक बगला के राजेश का काजू रस्क, नदरई गेट नाला के सामने पोपूलर पराग बेकरी कुकीज, गंजडुंडवारा मोहल्ला धनपाल के लक्ष्मी शंकर के पापड़, दरियावगंज के सलीम मोहम्मद का कोल्ड ड्रिंक्स जीरा मसाला सोड़ा मझोला के राजीव की नमकीन मिथ्या छाप पाई गई।
विज्ञापन

प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद 25 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन सभी कारोबारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी- नादिर अली, सहायक आयुक्त खाद्य, द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed