फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bateshwar

राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठी बटेश्वर नगरी

Mon, 01 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
bateshwar
ब्रज की विरासत को सहेजने की जनजागरण मुहिम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा से 100 साधु-संत रविवार को बटेश्वर पहुंचे। ब्रह्मलाल जी मंदिर में मत्था टेकने के बाद सियाराम दास महाराज के आश्रम में हरिनाम संकीर्तन शुरू किया गया। राधे-राधे की धुन पर भगवान शिव की नगरी बटेश्वर में साधु और साध्वियां झूम उठीं।
विज्ञापन

वंदन गिरि महाराज और सियाराम दास महाराज के नेतृत्व में ब्रजधाम के दिव्य दर्शन और ब्रज की विरासत को सहेजने की जनजागरण यात्रा में शामिल होने के लिए साधु-संतो के आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सोमवार को बटेश्वर की मंदिर शृंखला से शुरू होने वाली ब्रज दिव्य दर्शन पदयात्रा से पहले यहां पहुंचे मालदा के जगदीश बाबा, नारायन बाबा, शंकरदास बाबा, जानकी घोष, ज्योत्सना दास, गीतादास, सुमित्रा साहू, सुशीला साहू, तरुबाला दास, बातासी सरकार, अनिल दार आदि ने ब्रह्मलाल जी मंदिर में मत्था टेका। सियाराम दास महाराज का आश्रम और मंदिर शृंखला दिन भर राधे-राधे के घोष से गूंजती रही। राधे कृष्ण के गीतों पर साधु संत जमकर नाचे। सियाराम दास महाराज ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, बंगाल, दिल्ली, हरियाणा और यूपी के साधु संतों के आने का सिलसिला जारी है। जनजागरण यात्रा में बाह क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए विभिन्न गांवों में रविवार को भी साधु संतों की टोलियां पहुंची।
विज्ञापन

--------
खुद बनाकर खाते हैं खाना
बाह। साधु-संत अपना खाना खुद ही बनाते हैं। सियाराम दास के आश्रम पर साधु संत सामूहिक रूप से खाना बनाते हैं। सब बैैठकर एक साथ खाना खाते भी हैं। सियाराम दास महाराज ने बताया कि अलग से खाना बनाने वालों की व्यवस्था नहीं की गई है। साधु संत ही लंगर चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यमुना की दुर्दशा देखकर रो पड़ी मालदा की साध्वियां
बाह। बटेश्वर घाट पर यमुना का मैला आंचल देखकर मालदा की साध्वियां रो पड़ीं। राधे-राधे के स्वर के साथ उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जसोदा बाई ने कहा कि जब तक यमुना पवित्र नहीं हो जाती तब तक यमुना बचाने के आंदोलन से जुड़ी रहेगी। ब्रज से बंगाल तभी लौटेंगी जब यमुना में जल की निर्मल धारा बहने लगेगी। यमुना के मैले आंचल को देख ज्योत्सना दास की आस्था को गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा कि यमुना की पवित्रता को लेकर सरकारें गंभीर नहीं हैं। साधु-संतों के आंदोलन के बाद भी सरकारों का ढर्रा नहीं बदला है। मालदा से कक्षा नौ की छात्रा खुशी साहू भी ब्रज दर्शन यात्रा में शामिल होने आई हैं। यमुना का मेला आंचल देख उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि जिस यमुना जल से भगवान भोले का अभिषेक करते हैं वह आचमन के लायक भी नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed