{"_id":"6a8cb77e81b2f473c8036cdf","slug":"bateshwar-dham-echoed-with-the-chants-of-har-har-mahadev-and-bam-bam-bhole-agra-news-c-421-1-ad11001-15574-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हर-हर महादेव बम बम भोले के जयकारों से गूंजा बटेश्वर धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हर-हर महादेव बम बम भोले के जयकारों से गूंजा बटेश्वर धाम
विज्ञापन
बटेश्वर मे सावन के अंतिम सोमवार को यमुना घाटों पर उमड़ती श्रद्धालुओं कि भीड़ अपने परिवार कि सुख
बटेश्वर। पौराणिक तीर्थ बटेश्वर में सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोरों, कछला, गंगोत्री, हरिद्वार और फर्रुखाबाद से कंधा, हथेश्वरी, डांक और कलश कांवड़ लेकर पहुंचे हजारों कांवड़ियों ने ब्रह्मलालजी मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव से गुंजायमान रहा।
भोर में 4 बजे से ही यमुना स्नान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया। तीर्थ के मंदिरों में नवग्रह शांति, कष्ट निवारण, धन-वैभव और सुख-समृद्धि के लिए धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने कांवड़ियों के प्रवेश को विशेष प्राथमिकता दी। घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी के जवान मोटर बोट के साथ तैनात रहे।
वहीं महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए गौरी शंकर मंदिर में सुहाग सामग्री अर्पित की। श्रद्धालुओं ने तीर्थ की नंगे पैर परिक्रमा लगाई गई। इस दौरान खांद चौराहे से बटेश्वर मंदिर तक करीब 2 किमी में जगह-जगह स्थानीय समाजसेवियों ने भंडारे भी आयोजित किए। वहीं पर्व पर यमुना घाटों पर गहराई में स्नान करने से रोकने पर पीएसी के गोताखोरों से अभद्रता करने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुख्य मंदिर में सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो मोबाइल चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। उधर, तीर्थ से 2 किमी दूर स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर भी भारी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने कांवड़ चढ़ाई।
विज्ञापन
20 बेटियों ने चढ़ाई डांक कांवड़
बटेश्वर। सोमवार को नगला दलेल निवासी राजकुमारी पत्नी निरंजन ने सोरों (एटा) से पैदल कलश कांवड़ लाकर ब्रह्मलालजी मंदिर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर उनके साथ पूनम, राधिका, गौरी, लवी, अनन्या, नितिन, गोपाल और विष्णु मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं आस्था के इस महाकुंभ में टूंडला (फिरोजाबाद) की 20 बेटियों ने भी अपने परिवार की खुशहाली के लिए सोरों (कछला घाट) से डांक कांवड़ लाकर ब्रह्मलाल महादेव का अभिषेक किया।