फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barnahal's administrator removed for negligence in development work

विकास कार्यों में लापरवाही पर बरनाहल के प्रशासक को हटाया

Sat, 27 Mar 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Barnahal's administrator removed for negligence in development work
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का जिम्मा संभाल रहे बरनाहाल के प्रशासक को लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने डीएम के अनुमोदन पर हटा दिया है। अब एडीपीआरओ को जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासन से प्रशासकों की नियुक्ति की थी।
विज्ञापन

25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से ब्लॉकवार विभिन्न विभागों के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) को प्रशासक नियुक्त किया गया था। उन्हें ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने और भुगतान करने के लिए अधिकृत किया गया था। ढाई माह का समय बीतने के बाद भी बरनाहल के प्रशासन सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बाबूलाल गर्ग ने 58 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

इसके चलते सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण लगातार पिछड़ रहा था। इसकी शिकायत सचिवों ने की थी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने प्रशासक को बदलने का अनुमोदन किया था। अनुमोदन पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एडीपीआरओ रोहित कुमार को बरनाहल का नया प्रशासक नियुक्त किया है। अब वे ही बरनाहल की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन करने के साथ ही भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासकों की जिम्मेदारी है कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य न रुके। बरनाहल ब्लॉक में भुगतान न होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसी के चलते जिलाधिकारी ने प्रशासक में बदलाव किया है।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed