फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   banyan tree,banyan tree kasganj,banyan tree india,banyan tree national tree,banyan tree national tree india

सहेजी जाएगी पौराणिक वृक्षों की विरासत, दर्शाया जाएगा महत्व

Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
banyan tree,banyan tree kasganj,banyan tree india,banyan tree national tree,banyan tree national tree  india
कासगंज। ‘वृक्ष कबहुं न फल भखै, नदी न संचय नीर, परमार्थ के कारने साधुन धरा शरीर।’ अर्थ है कि वृक्ष कभी भी स्वयं के फल का सेवन नहीं करते और नदी स्वयं का जल ग्रहण नहीं करती, लेकिन ये दोनों जीवन के लिए सबसे अधिक उपयोगी हैं। अब वन विभाग द्वारा वृक्षों की विरासत को सहेजने की तैयारी है। वन विभाग ने विरासत के वृक्षों को तलाशने का अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कितने पौराणिक वृक्ष हैं? और उनका क्या महत्व है? धार्मिक और ऐतिहासिक किस महत्व से वृक्षों को जाना जाता है? अब इसका ब्योरा वन विभाग के पास मौजूद रहेगा। पौराणिक वृक्षों को विरासत वृक्ष का दर्जा मिलेगा। शासन के निर्देश पर वन विभाग ने पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के वृक्षों की खोज शुरू कर दी है। फिलहाल कासगंज के मां चामुंडा मंदिर के देव वृक्ष पीपल, सोरों का वट वृक्ष, और पटियाली रेलवे स्टेशन के पीपल के वृक्ष का चिह्नांकन किया गया है। वन विभाग इन वृक्षों का महत्व सहेजने के बाद उनके पौराणिक और धार्मिक महत्व की पट्टिकाएं भी प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग से मांगा सहयोग
वन विभाग ने विरासत वृक्षों को सहेजने के लिए पंचायती राज विभाग से भी सहयोग मांगा है। वन विभाग ने पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर अपेक्षा की है कि सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों और सचिवों को निर्देशित कर ग्राम पंचायतवार विरासत वृक्षों का ब्योरा तैयार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पौराणिक वृक्षों का चिह्नांकन किया जा रहा है। वृक्षों की विरासत सहेजने की पहल की जा रही है। पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतवार ब्योरा मांगा गया है।
- दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed