फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Temple Crowd of visitors gathered for darshan

Banke Bihari Temple: दर्शन को उमड़ा दर्शनार्थियों का जनसैलाब, ऐसी भीड़ ने छुड़ाए सुरक्षाकर्मियों के पसीने

Sat, 30 Sep 2023 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 12:56 PM IST
सार

मथुरा में शनिवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को भारी भीड़ पहुंची। दिन चढ़ा और भीड़ का दबाव बढ़ा तो लोगों की कतारें लगना शुरू हो गईं। भीड़  का आलम देख सुरक्षाकर्मी भी परेशान रहे। 
 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Crowd of visitors gathered for darshan
दर्शन को उमड़ा दर्शनार्थियों का जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को आराध्या के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह से ही बांके बिहारी मंदिर की गलियों और प्रमुख बाजार में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। गलियों से बांके बिहारी मंदिर के गेट तक पहुंचने में भीड़ के दबाव के कारण श्रद्धालुओं का पसीना छूट गया। वहीं बच्चे और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के पट खुलने से करीब एक घंटे पहले ही मंदिर के द्वार से लेकर बाजार तक श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही मंदिर के पट सुबह साढ़े सात बजे खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला ने मंदिर प्रवेश किया। मंदिर जयकारों से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


उधर मंदिर के बाहर प्रवेश द्वार पर प्रवेश के लिए भक्तों में होड़ सी मची रही। कई महिला श्रद्धालु तो रेलिंग को फांद कर मंदिर की ओर बढ़ती नजर आईं। मंदिर के पट बंद होने तक दर्शनों के लिए श्रद्धालु बांके बिहारी की गलियों में भीड़ के दबाव के बीच  मंदिर तक पहुंचने के लिए प्रयास करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed