फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Mandir Will Closed Till 30 September Braj 84 Kos Yatra postponed

श्रीबांकेबिहारी मंदिर 30 सितंबर तक बंद रहेगा, ब्रज 84 कोस यात्रा भी स्थगित

Sat, 01 Aug 2020 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Aug 2020 12:25 AM IST
सार

  • कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ब्रज 84 कोस की यात्रा स्थगित
  • 30 सितंबर तक बंद रहेगा बिहारीजी मंदिर 

विज्ञापन
Banke Bihari Mandir Will Closed Till 30 September Braj 84 Kos Yatra postponed
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर अगस्त और सितम्बर तक बंद रहेगा। मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन आम भक्तों के लिए 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Raksha Bandhan 2020: प्रधानमंत्री मोदी को राखी और कान्हा थीम के मास्क भेजेंगी वृंदावन की विधवा माताएं
विज्ञापन



अनलॉक थ्री की प्रक्रिया में विभिन्न स्थितियों के साथ मंदिर में चल रहे निर्माण संबंधी कार्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि इस दौरान पूर्व की भांति ठाकुर जी की सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज 84 कोस की यात्रा स्थगित
कोरोना महामारी के चलते 84 कोस की ब्रजयात्रा स्थगित कर दी गई है। सभी वैष्णव अपने घरों से प्रभु का स्मरण करें। ब्रज यात्रा प्रबंधक व मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाली 84 कोस ब्रज यात्रा, जोकि पुष्टि मार्ग पंचम ग्रह से घाटकोपर कामां यात्रा अध्यक्ष 108 श्रीमुरलीधर जी (मिलन बाबा) और यात्रा नायक 108 श्रीजयदेव बाबा (बंटू राजा) के नेतृत्व में पुरुषोत्तम मास में 18 सितंबर से प्रस्तावित थी।

देश-विदेश से हजारों वैष्णव श्रद्धालु शामिल होते, लेकिन वर्तमान विषम परिस्थितियों जोकि इस कोरोना महामारी से पैदा हुई हैं। इसलिए सभी की मंगल कामना के लिए ब्रजयात्रा आगामी समय के लिए स्थगित कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed