फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank taj mahal

जेब में नगदी नहीं तो भी करें ताज का दीदार

Wed, 14 Dec 2016 01:08 AM IST
जेब में नगदी नहीं तो भी करें ताज का दीदार
जेब में नगदी नहीं तो भी करें ताज का दीदार Updated Wed, 14 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bank taj mahal
इजरायल के राष्ट्रपति ने देखा ताज महल - फोटो : self
दीदार ए ताज का सपना है तो नोटबंदी में नगदी की किल्लत के कारण इसे टालिए मत। जयपुर या दिल्ली या देश के अन्य किसी शहर से ताजमहल के शहर में नोटबंदी के बाद न केवल घूमा जा सकता है, बल्कि कई दिनों तक प्रवास भी किया जा सकता है। आगरा का पर्यटन उद्योग नोटबंदी के बाद तेजी से ई-पेमेंट का रुख कर रहा है।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद ताजमहल के आसपास की दुकानों, शोरूम, रेस्टोरेंट, एंपोरियम में स्वाइप मशीन की मांग तेजी से बढ़ी है। दरअसल, नगदी के संकट का ताजमहल पर सैलानियों की संख्या पर असर पड़ा। उसे देखते हुए टूर आपरेटरों ने पूरी तरह से कैशलेस विजिट कराने के पैकेज भी तैयार किए हैं। जेब में नगदी के बिना ही ताजमहल का दीदार करने को आपरेटर प्रमोट कर रहे हैं। दरअसल ऐसा है भी। ताजमहल का प्रवेश टिकट ऑनलाइन तो है ही, पूर्वी और पश्चिमी गेट पर स्वाइप मशीन लग जाने से क्रेडिट-डेबिट कार्ड से टिकट खरीदा जा सकता है। वहीं, आगरा आने के लिए आईआरसीटीसी से ट्रेन की बुकिंग भी कराई जा सकती है। होटल और रेस्टोरेंट के साथ कैब भी ट्रेवल वेबसाइट बुक कर रही हैं। बाकी सुविधाओं के उपयोग के लिए पेटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा है। हाल के 15 दिनों में अकेले ताजमहल के पास 7 हजार से ज्यादा स्वाइप मशीन की डिमांड बैंकों से की गई है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद ताजमहल पर सैलानियों को टिकट खरीदने में दिक्कत न हो, इसलिए स्वाइप मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही अन्य स्मारकों का टिकट ऑनलाइन और स्वाइप मशीन के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. भुवन विक्रम
अधीक्षण पुरातत्वविद, एएसआई

अभी केवल ताजमहल पर ही स्वाइप मशीन और इंटरनेट से टिकट मिल पा रहा है। पूरी तरह से कैशलेस टूरिज्म में अभी वक्त लगेगा। टूर आपरेटर, होटल, रेस्तरां कार्ड से पेमेंट ले रहे हैं।
राजीव सक्सेना
संस्कृति टूर एंड ट्रैवल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed