फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank fraud Seven people took loan of Rs 67 lakh used fake documents

बैंक से धोखाधड़ी: सात लोगों ने लिया 67 लाख रुपये कर्ज, लगाए गए फर्जी कागजात

Wed, 20 Dec 2023 01:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 01:21 AM IST
सार

फर्जी कागजात लगाकर बैंक ऑफ बड़ौदा से कर्ज लेने वालों  की संख्या में और इजाफा हो गया है। सात और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके द्वारा  67 लाख रुपये का कर्ज लिया गया।
 

विज्ञापन
Bank fraud Seven people took loan of Rs 67 lakh used fake documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के औडे़न्य पड़रिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से धोखाधड़ी कर कर्ज लेने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। न्यायालय के आदेश पर 7 और लोगों के खिलाफ फर्जी अभिलेख लगा कर 67 लाख रुपये का कर्ज लेने का मामला दर्ज किया गया है। बैंक से धोखाधड़ी मामले में कुल 19 लोगों पर केस दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा की औडे़न्य पड़रिया शाखा से धोखाधड़ी कर लिया कर्ज अब लाखों में नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ से ऊपर जा चुका है। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को सात और लोगों के खिलाफ 67 लाख रुपये का कर्ज लेने का मुकदमा दर्ज किया गया है। अंकित जैन निवासी न्यू गाड़ीवान ने 20 जनवरी 2018 को 10 लाख रुपये, यशपाल सिंह पातराहार अंगौथा ने 21 मार्च 2018 को राठौर एग स्टोर के नाम से 10 लाख रुपये का कर्ज लिया। ईश्वर दयाल निवासी करहल रोड मोहल्ला अग्रवाल ने 21 मार्च 2018 को 5 लाख रुपये फर्जी जीएसटी, आईटीआर लगाकर कर्ज लिया। मोहम्मद मोहसिन ने 15 जून 2018 को 10 लाख रुपये और 12 लाख रुपये कार लोन, मोहम्मद शहजाद ने 15 जून 2018 10 लाख रुपये, महेंद्र शर्मा निवासी उत्तरी छपट्टी ने 20 अप्रैल 2018 को 5 लाख और सुपनिल निवासी पातराहार ने लक्ष्मी कलेक्शन भांवत चौराहे के नाम 5 लाख रुपये का कर्ज लिया।
विज्ञापन


सभी के कागजात, फर्म आदि जांच में फर्जी पाए गए। पूर्व में प्रबंधक शाखा प्रबंधक सोनी रानी की शिकायत पर 12 लाेगों के खिलाफ 83.70 लाख रुपये धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है। अब सात लोगों के खिलाफ 67 लाख रुपये कर्ज की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धोखाधड़ी कर कुल 19 लोगों ने अभी तक एक करोड़ 50 लाख सत्तर हजार रुपये का कर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed