फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   band love with an outsider wife protested he became a beast badly beaten

बेरहम पति: बाहर वाली के इश्क में हुआ पागल, पत्नी ने विरोध किया तो बना हैवान; बुरी तरह पीटा

Fri, 22 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:01 AM IST
सार

पति के अवैध संबंधों का विरोध करना विवाहिता को महंगा पड़ गया। पति ने उसे बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
band love with an outsider wife protested he became a beast badly beaten
woman crime, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पति के दूसरे महिला से संबंध का विरोध करना विवाहिता को महंगा पड़ गया। पति ने विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इस घटना में विवाहिता ने अपने पति समेत ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शंकरपुरी निवासी सीमा का विवाह गत 27 अप्रैल 2008 को यतेंद्र यादव निवासी गोलियापुर थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी, हाल निवासी शंकरपुरी के साथ हुआ था। पीड़िता का पति सीआरपीएफ मथुरा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। वर्ष 2018 में देवर दीपेन्द्र की शादी में विवाहिता का पति पंजाब के भटिंडा की रहने वाली महिला के साथ शामिल हुआ। विवाहिता का आरोप है कि पति के उस महिला के साथ संबंध थे। जिसका उसने विरोध करते हुए पूरे मामले की जानकारी ससुरालीजन को भी दी थी। कई बार विरोध भी किया। 
विज्ञापन


इस पर पति ने उसके साथ बेरहमी से पिटाई कर चाकू से हमला किया। जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पति ने विवाहिता से तलाक लेने और दूसरी महिला के साथ शादी करने की धमकी दी है। इस मामले में विवाहिता ने आरोपी पति समेत सास इन्द्रवती, ससुर सुरेन्द्र सिंह, ननद अनुपम, ननदोई धर्मेन्द्र के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed