फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on NOC of 15 year old vehicles in Agra mathura and firozabad districts will be destroyed after confiscation

Agra:आगरा सहित इन तीन जिलों में 15 साल पुराने वाहनों की एनओसी पर रोक, जब्त करने के बाद किए जाएंगे नष्ट 

Thu, 19 May 2022 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 03:12 PM IST
सार

कमिश्नर ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद के आरटीओ को निर्देश दिए हैं कि 15 साल की उम्र पूरी कर चुके डीजल, पेट्रोल के वाहनों पर सख्ती दिखाई जाए। ऐसे वाहनों के लिए एनओसी जारी नहीं की जाए।
 

विज्ञापन
Ban on NOC of 15 year old vehicles in Agra mathura and firozabad districts will be destroyed after confiscation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में बुधवार से 15 साल पुराने वाहनों को एनओसी जारी करने पर रोक लग गई है। इनका पुन: पंजीकरण भी नहीं होगा। 15 साल की उम्र पूरी कर चुके पुराने 60 हजार वाहनों को जब्त करने के लिए पुलिस, प्रशासन और आरटीओ संयुक्त कार्रवाई करेगा। इन वाहनों को कोर्ट से आदेश लेकर नष्ट किया जाएगा। जब्त वाहनों को रखने के लिए सिकंदरा में जमीन चिह्नित की गई है।

विज्ञापन


ताज ट्रिपिजियम जोन (टीटीजेड) प्राधिकरण क्षेत्र में अध्यक्ष एवं कमिश्नर अमित गुप्ता ने 15 साल की उम्र पूरी कर चुके डीजल, पेट्रोल के वाहनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बुधवार से आरटीओ ने 15 साल की अवधि पूरी करने वाले वाहनों के लिए एनओसी व री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया है। ऐसे वाहन दूसरे 33 जिलों में संचालन की बात कह आगरा से एनओसी लेते थे। परंतु वाहन आगरा में ही चलाए जा रहे थे। अब ऐसे वाहनों के लिए एनओसी जारी नहीं होगी। 

विज्ञापन


धरपकड़ के लिए चलाया जाएगा अभियान 

कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि एसपी ट्रैफिक, प्रशासन व आरटीओ की टीम ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि 2000 से अधिक ऐसे वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं। अन्य वाहनों को जब्त करने के लिए स्मार्ट सिटी सहयोग लिया जा रहा है। सिकंदरा में ऐसे वाहनों को रखने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। बजट मिलते ही चहारदीवारी बना कर जब्त वाहनों को वहां रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार वाहनों को मिली एनओसी

जिले में बीती 10 अप्रैल को 15 साल पूरी कर चुके 60 हजार वाहन कबाड़ घोषित हो चुके हैं। इनके पंजीयन निरस्त किए जा रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन एके सिंह ने बताया कि निलंबन अवधि में करीब 4000 वाहन स्वामी एनओसी लेकर गए हैं। अब भी करीब 25 आवेदन लंबित है। ऐसे में केवल उन गाड़ियों को ही एनओसी जारी की जाएगी, जिनकी फीस पहले ही जमा हो चुकी है। 

10 साल में 1.50 लाख हुए कबाड़

जिले में नए कबाड़ घोषित हो चुके 60 हजार वाहनों में 40 हजार दोपहिया हैं। 10 हजार से अधिक चार पहिया और करीब 10 हजार तीन पहिया वाहन हैं। यूपी 80 ए आर सीरीज तक वाहन प्रतिबंधित हैं। जिले में 2012 से अब तक 1.50 लाख वाहन कबाड़ घोषित किए जा चुके हैं। परंतु आरटीओ की लापरवाही से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इनमें डीजल टेंपों से लेकर जुगाड़ व अन्य वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed