फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baluchistan freedom issue reached in agra

ताजनगरी में गूंजी बलूचिस्तान की आजादी की मांग

Tue, 20 Jun 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 20 Jun 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Baluchistan freedom issue reached in agra
हिंद-बलूच फोरम - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में केवल तीन जिलों और सिर्फ सात फीसदी क्षेत्र में अशांति, लेकिन दुनिया में यह मुद्दा छाया है। पाकिस्तान पूरे बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का हनन करने के साथ बलूचों की हत्या कर रहा है। ऐसे में बलूचिस्तान की आजादी की मांग का भारत सरकार और देश के लोगों को जोर-शोर से समर्थन करना चाहिए। यह भारत के सुरक्षा, अर्थ व्यवस्था और शांति के हित में है। 
विज्ञापन


हिंद-बलूच फोरम द्वारा मंगलवार को ‘बलूचिस्तान के स्वतंत्रता संघर्ष में भारतीयों की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में रॉ के पूर्व निदेशक कर्नल आरएसएन सिंह ने बलूच आंदोलन का समर्थन जरूरी बताया। बलूचिस्तान की लड़ाई, आजादी भारत के हित में है। यहां गैस, तेल, सोने, तांबे के भंडार हैं। आजाद बलूचिस्तान भारत की अर्थव्यवस्था बदल सकता है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीवी चैनल पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पाकिस्तान का बदनुमा चेहरा बलूचिस्तान में रोज दिखता है। कश्मीर से पहले पाकिस्तान को बलूचिस्तान के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में मेयर इंद्रजीत आर्य, विधायक हेमलता दिवाकर, आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, महानगर संपर्क प्रमुख विजय गोयल, अश्वनी गुप्ता, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा महासभा के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बलूचियों की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाना चाहिए। पाकिस्तान का पूरा मिसाइल कार्यक्रम बलूचिस्तान से मिले पैसे से चलता है।


हिंद बलूच फोरम के अध्यक्ष पवन सिन्हा बोले जब तक पाकिस्तान के चार टुकड़े नहीं होंगे, भारत शांति से नहीं रह पाएगा। देश के लोगों को बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में साथ खड़ा होना होगा। भारत को बलूचिस्तान में दखल बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed