{"_id":"6a48286b2eda90cade0812fe","slug":"balkeshwars-son-shines-in-america-leads-mi-new-york-to-victory-with-an-all-round-performance-agra-news-c-365-1-sagr1044-108688-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बल्केश्वर का बेटा अमेरिका में छाया, ऑलराउंड खेल से एमआई न्यूयॉर्क को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बल्केश्वर का बेटा अमेरिका में छाया, ऑलराउंड खेल से एमआई न्यूयॉर्क को दिलाई जीत
विज्ञापन
आगरा। बल्केश्वर निवासी ऑलराउंडर तजिंदर ढिल्लन ने अमेरिका में हो रही मेजर लीग क्रिकेट में आगरा का नाम रोशन किया। सिएटल ऑर्कास के खिलाफ कम स्कोर वाले मुकाबले में उन्होंने पहले बल्ले से अहम 23 रन बनाए, फिर किफायती गेंदबाजी की और अंत में शानदार रन आउट कर मैच में एमआई न्यूयॉर्क की टीम को पांच रन से रोमांचक जीत दिलाई।
मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करते हुए तजिंदर ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए। उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को 132 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंग्या। इसके बाद लक्ष्य का बचाव करते हुए तजिंदर ने एक ओवर में सिर्फ पांच रन दिए। उनकी सटीक गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
फील्डिंग से पलटा मैच
मैच के अहम मोड़ पर तजिंदर ने दासुन शनाका को शानदार थ्रो पर रन आउट कर सिएटल ऑर्कास की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। यह रन आउट मैच का निर्णायक पल साबित हुआ। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिएटल ऑर्कास की टीम नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। रोमारियो शेफर्ड की धारदार गेंदबाजी और तजिंदर ढिल्लन के ऑलराउंड प्रदर्शन ने एमआई न्यूयॉर्क की रोमांचक जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
अपनी उपयोगिता कर रहे हैं साबित
तजिंदर ढिल्लन लगातार दुनिया की बड़ी टी-20 लीगों में अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन आगरा के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक है। हमें उम्मीद है कि वह आने वाले मैचों में भी इसी तरह आगरा का नाम रोशन करेंगे। - तरुण सिंह, क्रिकेट कोच