फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bakrid was celebrated with prayers for peace

Agra News: अमन-चैन की दुआओं के साथ मनी बकरीद

Sat, 07 Jun 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bakrid was celebrated with prayers for peace
मैनपुरी। जिलेभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को पूरे उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में जुटे। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर स्थित शाही ईदगाह में सुबह 7:30 बजे सबसे पहले नमाज अदा की गई, जहां शाही इमाम मुफ्ती माशाअल्लाह ने नमाज अदा कराई। इसके बाद जिले की अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में भी क्रमवार नमाज हुई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया और कुर्बानी की रस्म अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व भाईचारे का पैगाम दिया। बकरीद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रही। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते रहे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसपी देहात राहुल मिठास, सभी सीओ और एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। जिलेभर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर प्रशासनिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed