फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bajranj dal leader beaten, case booked

बजरंग दल नगर संयोजक को जान से मारने की धमकी

Sun, 27 Feb 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bajranj dal leader beaten, case booked
कासगंज। सहावर के बजरंग दल नगर संयोजक को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर हिंदूवादियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बजरंग दल नगर संयोजक राजकुमार दिवाकर निवासी मोहल्ला मुगल सहावर ने कर्नाटक में हर्षा की हत्या के विरोध में 23 फरवरी को कस्बे में कैंडल मार्च निकाला था। इस बात को लेकर कस्बा निवासी अराफत, मौहल्ला चौक बुलंद निवासी अय्यूब, मौहल्ला मुगल निवासी अरबाज, कस्बा निवासी जिया सिद्दकी शनिवार को सुबह के समय हाथों में धारदार हथियार, पंच, डंडा आदि लेकर कस्बे के एक जिम पहुंच गए, जहां बजरंग दल नगर संयोजक व्यायाम कर रहे थे। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उन्हें पीट दिया। जिम पर मौजूद लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे बचाया। इसके बाद आरोपी शाम के समय उनके घर पर पहुंच गए और धमकी दी कि 10 मार्च को सरकार बदलने के बाद तेरी हत्या कर दी जाएगी। उसने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिला संयोजक अंबरीश वशिष्ठ ने कहा कि इस घटना के जो भी दोषी हैं उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed