फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bajrangbali did not fulfill wish devotee became depresse then did such act Police lost their sweat

UP: बजरंगबली ने नहीं पूरी की मुराद, तो अवसाद में आया भक्त...फिर की ऐसी हरकत; छूटे पुलिस के पसीने

Fri, 25 Oct 2024 05:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 05:37 PM IST
सार

प्राचीन मंदिर में युवक अपनी मुराद लेकर पहुंचा। उसकी इच्छा पूरी न हुई तो वो अवसाद में आ गया और उसने मंदिर की प्रतिमाएं तोड़ डालीं। घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Bajrangbali did not fulfill wish devotee became depresse then did such act Police lost their sweat
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लंगड़े की चाैकी (हरीपर्वत) स्थित चारखंभा में बृहस्पतिवार रात को पुराने शिव मंदिर में एक युवक ने मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दीं। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर आक्रोश फैल गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर युवक को जेल भेजा। कहा जा रहा है कि युवक ने मनोकामना पूरी नहीं होने पर अवसाद में आकर घटना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP ByPoll 2024: भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट? अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा
विज्ञापन


यहां का है मामला
वार्ड 12 नगला हरमुख के पार्षद किशन नायक ने बताया कि चार खंभा में पुराना शिव मंदिर है। इसमें शिव परिवार, राम दरबार और हनुमानजी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। शुक्रवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त थीं। लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP ByPoll: सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव ने भाजपा से किया नामांकन, मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे; जानें कौन-कौन रहा साथ


सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद 
एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह थाने की फोर्स के साथ आ गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। नजर आया कि रात तकरीबन 1:38 बजे एक युवक मंदिर में घुस रहा है। 9 मिनट बाद बाहर निकलकर जा रहा है। उसकी पहचान पवन कुमार के रूप में हुई। वह मंदिर के पास ही रहता है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पार्षद की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

नशे में था आरोपी 
घटना की जानकारी पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज राैनक ठाकुर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से जानकारी की। बताया कि आरोपी युवक ने मनोकामना मांगी थी। मगर, वह पूरी नहीं हुई। इससे अवसाद में था। मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दीं। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने नशे में घटना की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed