फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bajat reaction in Mainpuri

बजट: मैनपुरी की खाली रह गई झोली

Mon, 01 Feb 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
bajat reaction in Mainpuri
शहर में एक कोचिंग सेंटर पर बजट देखतीं युवतियां - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट पेश किया। बजट में इस बार भी मैनपुरी की झोली खाली रह गई। जिले को सीधे तौर पर बजट में कुछ नहीं मिला। इससे लोग मायूस नजर आए।
विज्ञापन

मैनपुरी कृषि प्रधान जिला है। वर्षों से यहां के किसान और युवा आलू और लहसुन आधारित उद्योग लगाने की मांग करते आ रहे हैं, इस वर्ष भी लोगों की यह मांग पूरी नहीं हुई। मैनपुरी की झोली में इस बार भी औद्योगिक इकाई नहीं आई। इसके साथ ही बजट में रेल सुविधाएं में विस्तार की भी चर्चा नहीं हुई। न ही केंद्रीय विद्यालय की सौगात जिले को मिली। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से नागरिकों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

महंगी होगी फसलों की सिंचाई
मैनपुरी में साढ़े तीन लाख के करीब किसान हैं। वहीं खेती का रकबा करीब दो लाख हेक्टेयर के है। आज भी बड़ी संख्या में किसान डीजल इंजन से फसलों की सिंचाई करते हैं। डीजल पर उपकर लगने से सिंचाई महंगी होगी। कहीं न कहीं इसका असर जिले के साढ़े तीन लाख किसानों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.60 लाख वाहन स्वामियों पर पड़ेगा अतिरिक्त भार
वित्त मंत्री ने पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की। जिले में इसका सीधा असर 2.60 लाख वाहन स्वामियों पर पड़ेगा। इसके साथ ही माल ढुलाई महंगी होने से महंगाई भी बढ़ेगी।

कोई बदलाव नहीं किया
वित्त मंत्री ने सधा हुआ बजट पेश किया है। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ना तय है। क्योंकि मालभाड़ा डीजल के दाम पर ही निर्भर करता है।
-रामजीलाल गोस्वामी, सीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed