फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayushman Arogya Mandir sub-centre does not open on time

Agra News: समय से नहीं खुलता आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र

Wed, 04 Sep 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya Mandir sub-centre does not open on time
गंजडुंडवारा। गांव सलावत नगर में मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग का आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां स्वास्थ्य कर्मी सुबह समय से नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य उप केंद्रों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदल दिया। ताकि स्वास्थ्य कर्मियों में नए बदलाव के साथ नई सोच उत्पन्न हो। इसके बाद भी कई गांवों में स्वास्थ्य उप केंद्रों का हाल यह है कि यहां स्वास्थ्य कर्मी सुबह समय से ही नहीं आते हैं। यही हाल गांव सलावत नगर का है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां स्वास्थ्य कर्मी सुबह 8 बजे के बजाय 10 बजे आते हैं। फिर एक दो घंटे बैठकर चले जाते हैं। कई बार तो आते ही नहीं है। इससे स्थानीय मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाना पड़ता है। ग्रामीण रामसेवक, राजन सिंह, अनिल कुमार, राजपाल, अजय, राजीव, अवधेश, योगेंद्र ,नेत्रपाल आदि ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed