फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayush hospitals closed in Agra

आगरा: 13 आयुष अस्पतालों पर 10 महीने से पड़ा है ताला, गोदामों में भरी दवाएं

Thu, 21 Jan 2021 03:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jan 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ayush hospitals closed in Agra
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

आगरा में आयुष विभाग के चिकित्सकों की कोरोना से संबंधित काम में ड्यूटी लगने से 13 अस्पतालों पर ताले पड़े हुए हैं। मार्च से ये अस्पताल बंद हैं और सरकार हर महीने दवाएं भेज रही है। इसके चलते गोदामों में भी इनको रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। ऐसे में आयुष अधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आयुष डॉक्टरों को रिलीव कराने की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुष एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. जेके राणा ने बताया कि आयुष विभाग के 26 अस्पतालों में 26 डॉक्टर हैं। मार्च में कोरोना वायरस आने के बाद 26 डॉक्टरों को रैपिड रिस्पांस टीम में लगाया गया था। इनमें से 13 डॉक्टर अभी टीम में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: सर्विस रोड चौड़ा किए बिना शुरू किया काम, इसलिए हाईवे पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण लेडी लॉयल (महिला अस्पताल), बेलनगंज, बाईंपुर सिकंदरा, रुनकता, किरावली, लादूखेड़ा, कुर्राचित्तरपुर, खंदौली, बाह जैतपुर, पारना, बांगुरी, शमसाबाद और पनवारी के अस्पताल खोले नहीं जा सके हैं। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह समस्या बताई है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। 

13 अस्पतालों में आते थे 30 हजार से अधिक मरीज
कोरोना महामारी में आयुष दवाओं की सबसे ज्यादा मांग रही। सामान्य दिनों में अस्पताल में 80 से अधिक मरीज प्रतिदिन आते थे। इस तरह से एक महीने में 13 अस्पतालों में 30 हजार से अधिक मरीज लाभ पाते थे।

गोदामों में 85 तरह की दवाओं का भंडार
अस्पताल जरूर बंद हैं, लेकिन सरकार हर महीने औषधियां भेज रही है। इस तरह से गोदामों में इनको रखने के लिए जगह नहीं बची है। यहां 85 तरह की औषधियां हैं। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली, पेट, एलर्जी, बुखार-खांसी समेत हर मर्ज की औषधि शामिल है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed