फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya Case Youngman Arrested Against Inflammatory Facebook Post In Social Media

अयोध्या फैसलाः कासगंज में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Case Youngman Arrested Against Inflammatory Facebook Post In Social Media
सांकेतिक तस्वीर
अयोध्या पर फैसला आने के बाद की खबर से पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी थी। सोशल मीडिया पर लगातार पुलिस नजर रखे थी। कासगंज में शनिवार को एक युवक द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ayodhya Verdict: ताजनगरी ने दिया मोहब्बत का पैगाम, सुलहकुल के इस जज्बे को सलाम
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन ने मीडिया निगरानी सेल बनाया था। शनिवार को फैसला आने पर दोपहर बाद पटियाली के मोहल्ला कटरा निवासी अंकुर मिश्रा पुत्र रामौतार मिश्रा ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेलवे फाटक पर गेटमैन को पिटता देख चालक ने रोक दी ट्रेन, हमलावरों से बचाया

सोशल मीडिया निगरानी सेल ने पोस्ट देखने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। डीएम सीपी सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने मामले को गंभीरता से लिया और पटियाली पुलिस को निर्देश दिए कि तत्काल आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करें और पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कराएं। 
 

पटियाली कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया है। अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक पोस्ट कर भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से सगे भाइयों की मौत

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि युवक अंकुर ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रतिबंध के बावजूद भी पोस्ट शेयर करना और अफवाह फैलाना पूरी तरह अपराध है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed