फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   awas

बिना अनुमति के आवासों में रह रहे सात कर्मचारियों को नोटिस

Mon, 03 Aug 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
awas
भोगांव। तहसील परिसर में बने सरकारी आवासों में बिना अनुमति रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। आवास खाली न करने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

मामला भोगांव तहसील का है। यहां बने सात आवासों में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ही कर्मचारी रहने लगे। मामला संज्ञान में आया तो तहसीलदार कमल कुमार ने जांच की। जांच में पता चला कि इन सात आवासों में होमगार्ड दफेदार सिंह, पूर्ति कार्यालय का प्राइवेट कर्मचारी आकाश कुमार, पुलिसकर्मी बांकेलाल, अनुज कुमार, धनवेश कुमार, सुरेश चंद्र और धर्मवीर सिंह रह रहे हैं। इन्होंने न तो आवास के लिए आवेदन किया और न ही इन्हें आवास का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल ये आवास राजस्वकर्मियों के लिए बने हुए हैं। ऐसे में इन आवासों में इन लोगों का रहना अवैध है। मामले में तहसीलदार कमल कुमार ने सभी सात कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में आवास खाली करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने आवास खाली कर चाबी नायब नाजिर को सौंपने के लिए भी कहा है। अगर तीन दिन में आवास खाली न किए तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही गई है। उन्होंने मामले से एसडीएम सुधीर कुमार को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed