{"_id":"67886911548f56b157065baa","slug":"auto-gang-looted-iphone-and-money-incident-happened-with-nepali-youth-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑटो गैंग ने लूटे आईफोन और रुपये, नेपाली युवक संग हुई वारदात; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑटो गैंग ने लूटे आईफोन और रुपये, नेपाली युवक संग हुई वारदात; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Thu, 16 Jan 2025 07:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:34 AM IST
सार
आगरा में नेपाली युवक को पीटकर ऑटो गैंग ने आईफोन और रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : istock
विस्तार
चेन्नई से लौटे नेपाली युवक को मंगलवार रात ऑटो गैंग ने शिकार बनाया। अलीगढ़ की बस में बिठाने के बहाने हाईवे पर ले गए। मारपीट कर दो मोबाइल और 75 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, बुधवार रात केस दर्ज किया गया।
मूल रूप से नेपाल के गोठी वांग, जिला प्यूठन के रमन परिवार के साथ बेलनगंज में रहते हैं। चेन्नई में काम करते हैं। मंगलवार रात को घर आए थे। शाम को परिचित से मिलने आ गए। उन्हें अलीगढ़ भी काम से जाना था। लंगड़े की चौकी से रामबाग पहुंचे।
तभी एक ऑटो आ गया। चालक ने 500 रुपये में अलीगढ़ ले जाने को कहा। मगर, वो तैयार नहीं हुए। बस के इंतजार में खड़े हो गए। इस पर आटो चालक ने वाटर वर्क्स से बस मिलने की कहकर बैठा लिया।
विज्ञापन
उसमें तीन युवक पीछे की सीट पर पहले से बैठे थे। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर मारपीट करने लगे। आईफोन समेत दो मोबाइल, 75 हजार रुपये और आधार कार्ड लूट लिए। वह शोर मचाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुना। बाद में रायल कट के पास ऑटो से उतारकर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से ऑटो की पहचान की जा रही है।