{"_id":"5de019c18ebc3e54c14c4e67","slug":"auto-drivers-caught-young-man-who-tried-atm-loot-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्बल से एटीएम तोड़ रहा था युवक, ऑटो चालकों ने पकड़ा, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्बल से एटीएम तोड़ रहा था युवक, ऑटो चालकों ने पकड़ा, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
Fri, 29 Nov 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शहीद नगर में बृहस्पतिवार तड़के चार बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़ते एक बदमाश को ऑटो चालकों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी पर चोरी, हत्या और जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शहीद नगर निवासी मुर्सलीम उर्फ रियाज है। उसके घर के निकट ही भगत सिंह की मूर्ति लगी है। वहां पर बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम है। तड़के तकरीबन चार बजे वह एटीएम में बैग लेकर पहुंचा।
इसके बाद सब्बल से एटीएम को तोड़ना शुरू कर दिया। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रे कर दिया। एटीएम के पास आए ऑटो चालकों ने उसे देख लिया। इस पर उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। बाद में पुलिस उसे थाने ले आई।

नशे की गोलियां खाकर घर से निकला
मुर्सलीन ने पुलिस को बताया कि वो आगरा से भागने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए एटीएम तोड़ना चाहता था। 20 दिन से तैयारी में लगा था। दो बार पहले भी आया था।
मगर, लोगों के आने के कारण सफल नहीं हो सका। बुधवार रात को वह नशे की 25-30 गोली खाकर आया था। एटीएम के कैमरे पर काला स्प्रे किया। इसके बाद तोड़ने लगा। मगर, आवाज होने पर लोग आ गए।
मगर, लोगों के आने के कारण सफल नहीं हो सका। बुधवार रात को वह नशे की 25-30 गोली खाकर आया था। एटीएम के कैमरे पर काला स्प्रे किया। इसके बाद तोड़ने लगा। मगर, आवाज होने पर लोग आ गए।
सात बार जा चुका है जेल
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार के मुताबिक, आरोपी मुर्सलीन से पूछताछ में पता चला है कि वो 13 साल की उम्र में अपराध करने लगा था। सात बार जेल जा चुका है। सबसे पहले बाइक चोरी की। उसे सुधार गृह भेजा गया।
पांच साल बाद दोस्त के चाकू मारा। उसे जेल भेजा गया। सात महीने बाद छूटकर आया। मथुरा के छाता में तमंचे सहित पकड़ा गया। वर्ष 2015 में सदर पुलिस ने उसे चोरी में जेल भेजा। जनवरी 2018 में एक युवक की हत्या कर शव को तेजाब से जला दिया था और उसे रुनकता में फेंक दिया था।
सिकंदरा पुलिस ने मुर्सलीन और उसकी बुआ के बेटे आरिफ को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरिफ ने मुर्सलीन को छह लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरिफ ने दो लाख रुपये जमानत कराने के लिए दिए। चार लाख कैश जेल से छूटने पर दे दिए। जेल से आने के बाद भी मुर्सलीन चोरी कर रहा था।