{"_id":"67fdceb2941d2466fc04a93f","slug":"auto-driver-s-hooliganism-hit-car-then-broke-glass-with-hockey-sticks-and-rods-also-clashed-with-police-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक की दबंगई: कार में मारी टक्कर, फिर हॉकी, डंडों से तोड़ दिए शीशे...पुलिस से भी भिड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक की दबंगई: कार में मारी टक्कर, फिर हॉकी, डंडों से तोड़ दिए शीशे...पुलिस से भी भिड़ गए
Tue, 15 Apr 2025 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:42 AM IST
सार
सिकंदरा थाना क्षेत्र में कारगिल चौराहे पर ऑटो चालक ने ऐसी दबंगई दिखाई, जिसे देख सभी हैरान रह गए। कार में टक्कर मार दी। इसके साथ ऑटो सवार पांच युवकों ने हॉकी, डंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर आई पुलिस से भी आरोपी भिड़ गए।
विज्ञापन
Traffic police, police constable,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के कारगिल चौराहे के पास कार सवार युवक को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर ऑटो सवार पांच लोगों ने हॉकी, डंडों से हमला किया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ा है। सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया गया है।
घटना 13 अप्रैल रात करीब 11 बजे की है। गोकुलपुरा के अंकित रावत ने बताया कि वह अपनी कार से साथी शिवम को छोड़ने कारगिल गए थे। चौराहे पर एक ऑटो ने पीछे से जानबूझ कर टक्कर मार दी। उन्होंने विरोध किया तो ऑटो सवार चालक सहित पांच लोगों ने हमला किया। हम कार में बंद हो गए।
हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंचे पीआरवी पुलिसकर्मियों से भी हमलावर उलझ गए। उन्हें धमकाने लगे। पुलिस ने बमुश्किल दो हमलावरों को पकड़ा, जबकि तीन भाग निकले। इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि फरार हमलावरों की तलाश करके जेल भेजा जाएगा।